रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का बनाया विश्व रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में दूसरे टी20I में रोहित ने अपना पहला छक्का लगाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की जो टी20I में उनका 173वां छक्का है। उन्होंने मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड) को पछाड़ा जिन्होंने 117 टी20I पारियों में 172 छक्के लगाए हैं।