भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहले टी20I मैच में रोहित ने एकमात्र छक्का लगाया जो टी20I में उनका 172वां छक्का है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल की बराबरी की जिन्होंने टी20I क्रिकेट में 117 पारियों में 172 छक्के लगाए हैं।