रोहित शर्मा ने तोड़ा टी20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड

भारतीय टी20I कप्तान रोहित शर्मा ने टी20I में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 34-वर्षीय रोहित ने कोलकाता में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20I में 56(31) रन बनाए और उन्होंने 30वीं बार 50+ रन बनाए। उन्होंने टी20I में 26 अर्धशतक व 4 शतक जड़े हैं जिनके बाद विराट कोहली (29 बार 50+ स्कोर) हैं।