रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में बनाए कितने रिकॉर्ड?

रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच के दौरान सबसे कम 404-पारियों में 450 अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। रोहित ने टी20I में सर्वाधिक बार 50 रन से अधिक के स्कोर (29) बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने टी20I में सर्वाधिक बार 100 रन से अधिक की पार्टनरशिप (13) का रिकॉर्ड भी बनाया।