रोहित शर्मा ने होली मनाने के दौरान वीडियो बना रहे टीम के सदस्य के फोन पर की पानी की बौछार
मुंबई इंडियंस ने टीम के साथियों के साथ रोहित शर्मा के होली मनाने का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। इस दौरान रोहित ने वीडियो बना रहे मुंबई इंडियंस की सोशल मीडिया टीम के एडमिन के फोन पर पाइप से पानी की बौछार कर दी। मुंबई इंडियंस ने वीडियो के साथ लिखा, "एडमिन को फोन ठीक करवाना होगा।"