रोहित शर्मा बने टी20I क्रिकेट इतिहास में 5 शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20I क्रिकेट इतिहास में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने बुधवार को बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20I में 64 गेंदों पर शतक बनाया। गौरतलब है कि रोहित इस सीरीज़ के शुरुआती 2 मैचों में डक पर आउट हुए थे।