लखीमपुर खीरी (यूपी) में 2 नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है, "रोज़ अखबारों...में झूठे विज्ञापन देने से कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती...कब जागेगी सरकार?" वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या...'हाथरस की बेटी' हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।"