लिंक्डइन ने लॉन्च किया नया AI सर्च फीचर, अकाउंट ढूंढना होगा और आसान
लिंक्डइन ने एआई सर्च फीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से किसी यूज़र के अकाउंट को ढूंढना पहले से आसान हो गया है। यह सुविधा अमेरिका में प्रीमियम यूज़र्स के लिए शुरू की गई है जो जल्द अन्य देशों में उपलब्ध होगी। बकौल कंपनी, लोग इसका इस्तेमाल नौकरी ढूंढने, बिजनेस बढ़ाने, करियर संबंधी सलाह लेने के लिए कर रहे हैं।