लिंग परिवर्तन के बाद महिला से पुरुष बने शख्स को HC ने नया मार्कशीट जारी करने का दिया आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिंग परिवर्तन कराकर महिला से पुरुष बने एक शख्स को उसके शैक्षणिक दस्तावेजों में बदलाव कर नया मार्कशीट और प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा परिषद बरेली ने याचिकाकर्ता के दस्तावेजों में नाम, लिंग परिवर्तन के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इसके लिए कोई प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है।