लैंडिंग के दौरान मुंबई में रनवे पर फिसला एअर इंडिया का विमान
कोच्चि (केरल) से मुंबई पहुंचा एअर इंडिया का एक विमान एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बीच सोमवार को रनवे से फिसल गया। एयरलाइन ने बताया, "एयरक्राफ्ट को सुरक्षित तरीके से गेट तक लाया गया और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को उतार लिया गया।" एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, "एयरपोर्ट के प्राइमरी रनवे को मामूली नुकसान पहुंचा है।"