लैंडिंग से ठीक पहले फटा जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर से चेन्नई जा रहे एक विमान का रविवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले टायर फट गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। बकौल अधिकारी, विमान का पहिया नंबर-2 क्षतिग्रस्त मिला जिसके बाएं हिस्से से कई टुकड़े बाहर की ओर निकल रहे थे।