थाईलैंड और कंबोडिया ने गुरुवार को एक-दूसरे पर फायरिंग की। यह झड़प तब हुई जब थाईलैंड ने बुधवार रात कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और कहा कि वह बैंकॉक में कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित कर देगा। गौरतलब है, एक हफ्ते के अंतर में दूसरे थाई सैनिक का विवादित सीमा क्षेत्र में लैंडमाइन विस्फोट में पैर उड़ गया।