लोअर और मिडल क्लास को LIC का तोहफा! आज से शुरू की दो नई इंश्योरेंस स्कीम

एलआईसी ने आज (15 अक्टूबर) से 'एलआईसी जन सुरक्षा' और 'एलआईसी बीमा लक्ष्मी' इंश्योरेंस स्कीम की शुरुआत की है। एलआईसी के अनुसार, इन दोनों ही स्कीमों से लोअर क्लास और मिडल क्लास लोगों को फायदा पहुंचेगा। ये दोनों नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग योजना हैं यानी इनका रिटर्न मार्केट पर निर्भर नहीं होगा और इनमें कोई बोनस शामिल नहीं रहेगा।