लोअर-टीशर्ट, गले में रुद्राक्ष की माला व नीला पट्टा; वीडियो में देखें पीएम का महाकुंभ स्नान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के महाकुंभ मेले में शामिल होने और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया है। वह मंत्रोच्चारण के बीच स्नान करने के दौरान लोअर-टीशर्ट और गले में रुद्राक्ष की माला व नीला पट्टा पहने दिखे। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बोट में महाकुंभ का अवलोकन भी किया।