लाइट ठीक थी, रचिन ने गलत अनुमान लगायाः उनकी चोट पर PCB की आलोचना के बाद सलमान बट
पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड के पहले वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड के रचिन रविंद्र चोटिल होने के बाद गद्दाफी स्टेडियम (पाकिस्तान) की लाइटिंग को लेकर पीसीबी की आलोचना पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लाइट ठीक हैं...70 मीटर दूर खड़ा एक खिलाड़ी (रचिन) बॉल के गलत अनुमान लगाने के कारण कैच नहीं पकड़ पाया और चोटिल हो गया।"