लाइट मशीन गन बनाने की पारस डिफेंस को मिली मंज़ूरी, शेयरों में लगा अपर सर्किट

डिफेंस सेक्टर की कंपनी पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजी को सरकार ने आर्म्स ऐक्ट 1959 के तहत हल्की मशीन गन बनाने की मंज़ूरी दे दी है। इस खबर के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयरों में 10% का अपर सर्किट लगा। इस लाइसेंस के तहत कंपनी एमके-46, एमके-48 और बेल्ट फेड लाइट मशीन गनों का निर्माण करेगी।