'न्यूज़18 इंडिया' पर लाइव डिबेट शो के दौरान सपा के प्रवक्ता फराज़ किदवई अचानक कुर्सी से नीचे गिर पड़े। किदवई के नीचे गिरने पर एंकर ने उनका हाल-चाल जाना और पूछा कि 'आपको चोट तो नहीं लगी? जिस पर किदवई ने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं।" दरअसल, किदवई की कुर्सी टूट गई जिसके चलते वह नीचे गिर गए थे।