लाउडस्पीकर किसी भी धर्म में ज़रूरी नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किसी भी धर्म का ज़रूरी हिस्सा नहीं है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को ध्वनि प्रदूषण के मानदंडों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। कोर्ट ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण व मामले में पुलिस की उदासीनता से जुड़ी याचिका पर टिप्पणी की।