लेक्चरर ने यूपी में पुल पर रिक्शा रुकवाकर पत्नी के सामने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
प्रयागराज (यूपी) में शुक्रवार शाम को पत्नी संग जा रहे इंटर कॉलेज के एक लेक्चरर ने रिक्शा रुकवाकर पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। बकौल रिपोर्ट्स, उनका कुछ पता नहीं चल पाया और गोताखोर नदी में तलाश में जुटे हुए हैं। पत्नी के अनुसार, कॉलेज के प्रधानाचार्य पति का उत्पीड़न कर रहे थे जिससे वह तनाव में थे।