लीक हुईं आईफोन 17 की तस्वीरें, पुराने आईफोन्स के मुकाबले है अधिक स्लिम
आईफोन 17 स्लिम की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं और यह फोन कथित तौर पर 2025 में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन के स्लिम मॉडल में 6.65 इंच का डिस्प्ले, नई ए19 चिप और री-डिज़ाइन रीयर कैमरा होगा। यह आईफोन में अब तक का सबसे स्लिम मॉडल होगा जिसका दाम $1,199-$1,299 के बीच हो सकता है।