कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पास दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन के ऊपर अचानक 11,000 वोल्ट की ओवरहेड बिजली लाइन गिर गई। तार गिरते ही धमाके के साथ तेज़ चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है।