लोकसभा में उठा ट्रेनों में कुल्हड़ में चाय देने का मुद्दा
लोकसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान उज्जैन (एमपी) से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने सरकार से मांग की कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेची जाए जिससे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले लोगों को फायदा होगा। वहीं, सपा सदस्य रमाशंकर राजभर ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।