लोकसभा में पेश हुआ राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, जानें क्या है ये
लोकसभा में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक पेश हुआ है जिसके तहत केंद्र सरकार को असाधारण परिस्थितियों में भारतीय टीमों और व्यक्तिगत खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी पर उचित रोक लगाने का अधिकार होगा। खेल विधेयक में राष्ट्रीय हित में निर्देश जारी करने और रोक लगाने की शक्ति संबंधी धारा शामिल की गई है। इसका उद्देश्य खेल संघों का बेहतर संचालन है।