लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी व IAS अधिकारी अंजलि ने की बिज़नेसमैन अनीश से शादी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी-आईएएस अधिकारी अंजलि बिरला ने मंगलवार को अपने दोस्त-बिज़नेसमैन अनीश राजानी के साथ कोटा में शादी कर ली। शादी समारोह के एक वीडियो में अंजलि-अनीश साथ में डांस करते नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, वर-वधु आशीर्वाद समारोह में बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई हस्तियां शामिल होंगे।