लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने परिवार के साथ महाकुंभ (प्रयागराज) में डुबकी लगाई है। उन्होंने कहा, "हमारे सार्वभौमिक धर्म और संस्कृति का प्रतीक यह महाकुंभ हम सभी को दिव्य ऊर्जा और शक्ति प्रदान कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "इस महाकुंभ में दिव्यता है और इसमें प्रेरणा भी है।" बकौल बिरला, यह वर्षों तक लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।