लाखों कंपनियों को बड़ा तोहफा! सरकार ने बढ़ा दी वार्षिक रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन
कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने कंपनियों को बड़ी राहत देते हुए वित्त वर्ष 2024-25 से जुड़ी वार्षिक फाइलिंग की समयसीमा बढ़ा दी है। अब कंपनियां अपने वित्तीय विवरण और वार्षिक रिटर्न 31 जनवरी 2026 तक दाखिल कर सकेंगी। एक अधिसूचना में, मंत्रालय ने कहा कि कंपनियां बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विस्तारित तारीख तक अपना काम पूरा कर सकती हैं।