माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि दुनियाभर में लाखों यूज़र्स को प्रभावित करने वाले बड़े आउटेज में करीब 20 घंटे बाद रिकवरी शुरू हो गई है। गुरुवार रात 9:47 बजे आउटेज की शिकायतें सामने आई थीं। इसके चलते कई कंपनियों का कामकाज ठप हो गया था और कर्मचारी आउटलुक, टीम्स व वनड्राइव इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।