दुनियाभर (खासकर यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया) के युवाओं में लाखों रुपए खर्च कर अपने पैर कटवाने का ट्रेंड शुरू हो गया है। वे अपने पैर की हड्डी कटवाकर लेग-लेंथनिंग सर्जरी करवा रहे हैं ताकि उनकी लंबाई कुछ सेंटीमीटर बढ़ जाए। बकौल रिपोर्ट्स, ऐसा वे आत्मविश्वास की कमी, करियर संबंधी अवसर और सोशल प्रेशर के चलते कर रहे हैं।