पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को राष्ट्रीय एकीकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में 'बेहद महत्वपूर्ण' कदम बताया है और इसके क्रियान्वयन से पहले आम सहमति बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा, मैं सरकार और सांसदों से अनुरोध करूंगा कि वे इसमें जल्दबाज़ी ना करें...लोगों का एक वर्ग इसे ना समझने का नाटक करेगा।"