लोगों को ज़िंदा उबाल देने वाले 'आइवन द टेरिबल' का चेहरा 440 साल बाद किया गया री-कंस्ट्रक्ट
रूस के सबसे खूंखार शासक 'आइवन द टेरिबल' का चेहरा उसकी मौत के 440 साल बाद री-कंस्ट्रक्ट किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि वह लोगों को ज़िंदा उबलवा देता था, सूली पर चढ़वा देता था और घोड़ों से चिरवा देता था। ब्राज़ील के एक ग्राफिक्स एक्सपर्ट ने कई तकनीकों का इस्तेमाल कर चेहरे को री-कंस्ट्रक्ट किया है।