लोग इस घटना या विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे: बेंगलुरु में भगदड़ पर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत पर 'आईएएनएस' से कहा, "लोग इस घटना या विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे।" उन्होंने कहा, "जब लोग मर रहे थे तब अंदर जश्न मनाया जा रहा था। यह चौंकाने वाला और निराशाजनक है।" बकौल मदनलाल, बीसीसीआई भी ज़िम्मेदारी से बच रहा है।