लोग सवाल तो पूछेंगे ही: रोहित शर्मा के खराब परफॉर्मेंस पर आर अश्विन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के लिए कहा है कि यह मुश्किल समय है और उन्हें आलोचकों को चुप कराने के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी। उन्होंने कहा, "लोग सवाल तो पूछेंगे ही। आप इन सवालों को रोक नहीं सकते।" बकौल अश्विन, जब तक रोहित प्रदर्शन नहीं करेंगे यह जारी रहेगा।