लोग हिल भी नहीं पा रहे थे तभी हालात बेकाबू हुए: कुंभ भगदड़ में 2 महिलाओं को बचाने वाला शख्स

प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ के दौरान 2 महिलाओं की जान बचाने वाले हैदराबाद के जी सत्य नारायण मूर्ति ने बताया है कि उनके ग्रुप को एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में 8 घंटे लगे थे। उन्होंने बताया, "लोग हिल भी नहीं पा रहे थे। तभी हालात बेकाबू हो गए, बैरिकेड्स टूट गए, लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे।"