लागत में कटौती के बाद इंटेल कर्मचारियों को ऑफिस में फिर मुफ्त में देगी चाय-कॉफी
इंटेल फिर से अपने कर्मचारियों को ऑफिस में मुफ्त में चाय व कॉफी देगी। कंपनी ने एक मेसेज में लिखा, "हम अब भी लागत संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं लेकिन हमारा मानना है कि छोटी-छोटी सुविधाएं दैनिक दिनचर्या में ज़रूरी होती हैं।" दरअसल, इंटेल ने लागत कम करने के लिए कर्मचारियों को चाय-कॉफी देना बंद कर दिया था।