inshorts

लंच में बर्गर लेने निकला था, लौटा तो करोड़पति था: लॉटरी में ₹11 करोड़ जीतने वाला UK का शख्स

यूके के कॉर्नवॉल में 4 बच्चों के पिता एक 36 वर्षीय शख्स ने नैशनल लॉटरी में £1 मिलियन (करीब ₹11.26 करोड़) जीते हैं। शख्स ने बताया कि वह लंच में बर्गर खरीदने निकला था लेकिन लौटने पर वह करोड़पति बन चुका था। बकौल शख्स, लॉटरी टिकट खोने के डर से उसने उसे अपने शरीर पर चिपका लिया था।