inshorts

लेट नाइट डिलीवरी करने गया ज़ोमैटो एजेंट, नीचे नहीं आया कस्टमर तो खुद ही खा गया खाना

ठंड में एक ग्राहक ने नीचे आकर ऑर्डर लेने से इनकार किया तो ज़ोमैटो डिलीवरी एजेंट खुद खाना खा गया जिसका वीडियो वायरल है। वीडियो में वह कह रहा है, "रात के 2:30 बज रहे हैं...नीचे बाइक छोड़ी तो चोरी हो जाएगी...ग्राहकों को रहम करना चाहिए।" वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "ज़ोमैटो...नाइट डिलीवरी के लिए एक्स्ट्रा चार्ज करता है।"