लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज़ के फोन की मरम्मत में कितना खर्च आएगा?

ऐप्पल ने ऑउट ऑफ वारंटी आईफोन-18 प्रो सीरीज़ की रिपेयर लागत अपडेट की है। कंपनी के अनुसार, आईफोन-18 प्रो मैक्स की बैटरी सर्विस ₹13,900 और बैक ग्लास डैमेज की मरम्मत ₹16,900 की होगी। स्क्रीन डैमेज पर ₹42,900 जबकि अन्य डैमेज पर ₹1,17,900 खर्च होंगे। आईफोन-18 प्रो के लिए बैटरी सर्विस ₹13,900 और डैमेज स्क्रीन की मरम्मत ₹36,900 की होगी।

Load More