लॉटरी में जीते ₹95 लाख लेकिन मिले ₹1900, अमेरिका में शख्स के साथ हुआ 'खेल'
एक अमेरिकी व्यक्ति के मुताबिक, उसने लॉटरी के 'स्पेस इनवेडर्स कैश इनवेज़न' स्क्रैच-ऑफ गेम में $1,00,000 (लगभग ₹95 लाख) का जैकपॉट जीता लेकिन बाद में बताया गया कि उसने केवल $20 (लगभग ₹1,900) जीते हैं। अधिकारियों ने उसे 'तकनीकी समस्या' का हवाला दिया। कथित तौर पर कई अन्य को अपने टिकटों में इसी तरह की गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा।