लॉटरी वितरकों पर सर्विस टैक्स नहीं लगा सकती केंद्र सरकार, राज्य सरकारों को है हक: एससी

सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने फैसला सुनाया कि केंद्र सरकार लॉटरी वितरकों पर सर्विस टैक्स नहीं लगा सकती है। एससी ने कहा कि लॉटरी 'सट्टेबाजी और जुआ' के तहत आती है जिसपर कर लगाने का अधिकार केवल राज्य सरकारों को है। दरअसल, सिक्किम हाईकोर्ट के एक फैसले को बरकरार रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की अपील खारिज कर दी।