लाडो लक्ष्मी योजना की हरियाणा में हुई शुरुआत; 5 लाख महिलाओं के खाते में डाले गए ₹2100
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को 'लाडो लक्ष्मी योजना' की औपचारिक शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य की 5.22-लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹2100 की पहली किस्त जारी की गई। बकौल सीएम सैनी, यह योजना 23 वर्ष/उससे अधिक आयु की उन महिलाओं के लिए है जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹1-लाख से कम है।