लंदन के कुछ हिस्से मुस्लिम शहरों जैसे लगते हैं: बुर्का पर मेयर कैंडिडेट के बयान पर छिड़ा विवाद
यूके रिफॉर्म पार्टी की लंदन मेयर पद की उम्मीदवार लैला कनिंघम ने कहा कि लंदन के कुछ हिस्से मुस्लिम शहरों के जैसे लगते हैं जिसपर विवाद छिड़ गया है। उन्होंने कहा, "बाज़ारों में बुर्का बिकता है...साइनबोर्ड अलग भाषा में लिखे होते हैं...जो गैर-ब्रिटिश हैं।" बकौल कनिंघम, अगर कोई चेहरा ढक रहा है तो ये मानना चाहिए कि आपराधिक कारण है।