लंदन में एक टूटा हुआ फूलदान हाल ही में करीब ₹56 लाख में नीलाम हुआ। बकौल रिपोर्ट, एक गार्डनर ने बेकार समझकर इस फूलदान को फेंक दिया था जिसे एक महिला ने उठाकर अपने बगीचे में सजाया था। लंदन के चिसविक ऑक्शन्स नामक नीलामीघर ने फूलदान की नीलामी का आयोजन किया था और एक अमेरिकी व्यक्ति ने इसे खरीदा है।