लंदन में एक 24-वर्षीय भारतीय महिला की हत्या कर दी गई है। मृतका के परिवारवालों ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने कहा कि बेटी ने बताया था कि वह अपने पति के पास नहीं जाना चाहती है, वह उसे मारेगा। हालांकि, आरोपी की मां ने कहा, "आरोपों पर भरोसा नहीं हो रहा है।"