लंदन में कार की डिक्की में मिला भारतीय मूल की 24 वर्षीय युवती का शव
लंदन में 24-वर्षीय भारतीय मूल की हर्षिता नामक युवती का शव एक कार की डिक्की में मिला है। पुलिस को उसके पति पंकज लांबा पर हत्या का शक और अंदेशा है कि वह देश छोड़कर भाग चुका है। युवती की पड़ोसी ने कहा कि एक दिन पहले उसने झगड़े की आवाज़ सुनी थी जिसमें वह डरी हुई लग रही थी।