लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर खालिस्तानियों के हमले की कोशिश को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, "हमने सुरक्षा में हुई चूक का फुटेज देखा है।" मंत्रालय ने कहा, "हम अलगाववादियों के छोटे समूह की भड़काऊ गतिविधियों की निंदा करते हैं...उम्मीद करते हैं कि...ऐसे मामलों में मेज़बान सरकार अपने राजनयिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करेगी।"