लंदन के पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में बिग बेन टावर पर एक शख्स नंगे पैर फिलिस्तीनी झंडा हाथ में लेकर चढ़ गया जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने टावर पर चढ़ने के बाद 'फिलिस्तीन को आज़ाद करो' के नारे लगाए। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को काफी समझाने के बाद 'चेरी पिकर' मशीन से उतारा गया।