लंदन में बंद होगा अफगानिस्तान का दूतावास

ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को बताया कि लंदन स्थित अफगानिस्तान के दूतावास को बंद किया जा रहा है क्योंकि देश के तालिबान शासकों ने इसे मान्यता नहीं दी है। अफगानिस्तान के राजदूत जल्मई रसूल ने बताया कि दूतावास मेज़बान देश के आधिकारिक अनुरोध पर 27-सितंबर को अपना कार्यालय बंद कर देगा। तालिबान सरकार को ब्रिटेन ने मान्यता नहीं दी है।

Load More