लुधियाना की फैक्ट्री में ज़हरीली गैस का रिसाव होने से पिता-पुत्र समेत 3 मज़दूरों की मौत
लुधियाना (पंजाब) में एक फैक्ट्री में ज़हरीली गैस लीक होने से पिता-पुत्र समेत 3-लोगों की मौत हो गई। डीसीपी ने बताया, "कई मज़दूर सीवेज लाइन की सफाई कर रहे थे तभी गैस लीक हुई। फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं।" गैस रिसाव से मज़दूरों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घुटन महसूस होने लगी।