लुधियाना के शख्स ने कान से उठाया 84.5 kg का वज़न; दुनिया में ऐसा करने वाले पहले शख्स बने
लुधियाना (पंजाब) के अमरीक सिंह नामक शख्स ने कान से 84.580 किलोग्राम वज़न उठाकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा लिया है। अमरीक ने यह रिकॉर्ड 23 मई 2025 को बनाया और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। उन्होंने कहा, "जो लोग मुझे पागल बोलते थे वही अब मेरी तारीफ कर रहे।"