पंजाब में युवक की कलाई काटकर लिफाफे में डाला, दुकानदार को देकर कहा- उसके घर पहुंचा देना
लुधियाना (पंजाब) में हमलावरों ने एक शख्स की कलाई तेज़धार हथियार से काटकर अलग कर दी और लिफाफे में रखकर पास की दुकान पर देकर कहा कि 'उसके घर पहुंचा देना'। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला आपसी रंज़िश का है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।